उत्तराखंड में यहाँ 36 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में नई तैनाती……..

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में 36 उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 30 पुरुष और छह महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। तबादला सूची में रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा, बाजपुर, खटीमा, जसपुर, पंतनगर, सितारगंज, नानकमत्ता और दिनेशपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

तबादला आदेश के तहत रुद्रपुर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय महेश कांडपाल को पुलिस कार्यालय के चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कुमार कांडपाल को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है, जबकि जसपुर की सूत मिल चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

पंतनगर कोतवाली में तैनात अशोक कुमार को काशीपुर की टांडा उज्जैन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। काशीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी को कोतवाली किच्छा का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। ट्रांजिट कैंप में तैनात मुकेश मिश्रा को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है। वहीं दिनेशपुर थाने में तैनात प्रदीप भट्ट को जसपुर की सूत मिल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

रुद्रपुर कोतवाली में तैनात मोहन चंद्र जोशी को काशीपुर की प्रतापपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेशपुर से लोकश रावत को बाजपुर कोतवाली, जबकि पंतनगर से दिनेश रावत को भी बाजपुर भेजा गया है। खटीमा में तैनात विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर की बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रुद्रपुर की बाजार चौकी से संदीप शर्मा को किच्छा की दरऊ चौकी भेजा गया है। नानकमत्ता कोतवाली में तैनात संजय विश्वकर्मा को सितारगंज की शक्तिफार्म चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा पुलभट्टा थाने की बरा चौकी प्रभारी धीरज लाल वर्मा को बाजपुर कोतवाली भेजा गया है। खटीमा की मझोला चौकी से किशोर पंत को जसपुर, रुद्रपुर से धीरज टम्टा को झनकट चौकी, कुंडा की मंडी चौकी से नवीन चंद्र जोशी को रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी चौकी और आईटीआई से हरविंदर सिंह को बरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

ट्रांजिट कैंप से मनोज कुमार को काशीपुर, किच्छा से मनोज कुमार सिंह को खटीमा, सितारगंज की शक्तिफार्म चौकी से जगदीश तिवारी को काशीपुर और बाजपुर की सुल्तानपुर पट्टी चौकी से सुरेंद्र बिष्ट को खटीमा भेजा गया है। बाजपुर से धीरेन्द्र परिहार और कैलाश नगरकोटी को दिनेशपुर थाने में नई तैनाती दी गई है। केलाखेड़ा से हरीश मेहर को नानकमत्ता, काशीपुर से कंचन पलड़िया को झनकइया, बाजपुर से देवेंद्र मनराल को रुद्रपुर, जसपुर से हरीश राम आर्य को पुलभट्टा और काशीपुर से देवेंद्र सामंत को ट्रांजिट कैंप भेजा गया है।

छह महिला उपनिरीक्षकों के भी तबादले
एसएसपी की ओर से जारी सूची में छह महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जसपुर में तैनात रुचिका चौहान को काशीपुर, बाजपुर में तैनात कुसुम रावत को पंतनगर और पंतनगर में तैनात नीलम मेहता को कुंडा भेजा गया है। खटीमा में तैनात संतोषी नेगी को सितारगंज, कुंडा में तैनात भूमिका पाण्डेय को बाजपुर और बाजपुर में तैनात प्रियंका टम्टा को जसपुर कोतवाली में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त सितारगंज में तैनात उपनिरीक्षक बबीता टम्टा को नानकमत्ता कोतवाली भेजा गया है।

एसएसपी अजय गणपति के इन आदेशों के बाद जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती होगी। कुल 36 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ जिले की पुलिस व्यवस्था में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *