आज 16 नवंबर 2026 दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……
मेष
सरकारी नौकरी करने वाले मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रह सकता है. काम का दबाव बढ़ने से परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा. ऐसे में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं. हालांकि, कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें।
वृषभ
आज आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी. यदि पहले से किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं, तो डॉक्टर के संपर्क में रहें और इलाज में लापरवाही न करें. घर के किसी काम से बाहर जाना पड़े तो सावधानी रखें. दूसरी ओर, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा. परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने की कोशिश करें।
मिथुन
आज परिवार का कोई सदस्य आपके निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखल देने की कोशिश कर सकता है. ऐसी स्थिति में गुस्सा करने के बजाय संयम और समझदारी से काम लें. अपनी निजी बातें हर किसी के साथ साझा करने से बचें. जोखिम भरे काम और जमानत से जुड़े मामलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें. वाहन और मशीनरी का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी बरतें।
कर्क
आज मन में कोई बात दबाकर रखने से बेचैनी बढ़ सकती है. किसी करीबी व्यक्ति से अपनी परेशानी साझा करेंगे, तो मन हल्का होगा और बेहतर समाधान भी मिल सकता है. अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखें. आपका परोपकारी स्वभाव दूसरों की मदद करने में सहायक होगा. कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें. मेहनत, दूरदर्शिता और सही प्रयासों से आपको लोगों का सहयोग और समर्थन मिल सकता है. आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
सिंह
विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. खासकर गृहिणियों को जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार या नई चीज मिल सकती है. इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है. प्रयास और दूसरों के सहयोग से परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी. धन प्राप्ति के रास्ते आसान होंगे. हालांकि, पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
कन्या
आज परिवार में आपसी मेलजोल और विश्वास बढ़ेगा. घर के सदस्यों के बीच रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं. भाई-बहनों की ओर से आपको सहयोग मिलने की संभावना है. उनका साथ आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी पुराने पारिवारिक विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें. अपनों की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।
तुला
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत होगी. शिक्षा और भविष्य को लेकर तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में नकारात्मक विचारों से दूर रहें. यात्रा के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. अपनी व्यवहार कुशलता से किसी मुश्किल समस्या का समाधान निकाल सकते हैं. व्यापार से जुड़े फैसले लेने में अनावश्यक देरी न करें. सही निर्णय से लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को आज काम के बीच कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, ऑफिस की राजनीति से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा. किसी सहकर्मी की बातों में आकर विवाद में न पड़ें. कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहने के संकेत हैं. व्यावसायिक परेशानियों को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं।
धनु
आज परिवार में धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ सकती है. घर में किसी पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है. रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहने से आप व्यस्त रहेंगे. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. किसी बात पर अनावश्यक बहस करने से बचें. अपनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर
आज आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. उल्टी, दस्त, कब्ज या गैस जैसी समस्याओं से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें. बाहर के खाने से परहेज करें और घर का बना पौष्टिक भोजन ही खाएं. समय पर भोजन करना और पर्याप्त पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सेहत को नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने की कोशिश करें.
कुंभ
व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. आपके मन में नए विचार आएंगे, जिनके आधार पर किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं. भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला लाभदायक साबित हो सकता है. मकान और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. संतान के मामलों में जरूरत से ज्यादा रोक-टोक न करें. आर्थिक लाभ की संभावना है, हालांकि कोई अप्रिय खबर मन को परेशान कर सकती है।
मीन
सिंगल जातकों की सोशल मीडिया पर किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. शुरुआत सकारात्मक रहेगी, लेकिन किसी कारण से बातचीत बीच में रुकने की आशंका है. इसलिए किसी नए रिश्ते को लेकर जल्दबाजी न करें. कारोबार सामान्य रूप से चलता रहेगा और नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन काम के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।

