उत्तराखंड के हल्द्वानी में एफसीआई के गोदाम के अंदर बनी थी मजार, प्रशासन की ध्वस्त…….

हल्द्वानी: भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के हल्द्वानी स्थित गोदाम के अंदर वर्षों से मजार बनाई गई थी। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को हटाने के लिए नगर निगम ने पूर्व में नोटिस भी चस्पा किया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। ऐसे में शनिवार सुबह निगम और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मजार को ध्वस्त किया।

गोदाम के भीतर बनाई गई थी मजार
नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि राजपुरा क्षेत्र में टनकपुर रोड पर एफसीआइ कार्यालय के बगल में गोदाम के भीतर मजार बनाई गई थी। बताया कि जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि गोदाम निर्माण के दौर से ही यह मजार यहां स्थापित थी। लेकिन, खास बात यह कि लंबे समय से यहां किसी भी व्यक्ति की आवाजाही न होने की बात सामने आई है।

बताया नगर निगम में दो माह पूर्व नोटिस चस्पा किया था। जिसमें नजूल भूमि पर बनाई गई संरचना को हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसी ने यह संरचना नहीं हटाई। ऐसे में उसे तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

इधर, बड़ी बात यह है कि जब सालों से सरकारी गोदाम के भीतर मजार बनाई गई थी तो सिस्टम ने कार्रवाई क्यों नहीं की? हालांकि, अधिकारियों ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *