दिलजीत दोसांझ अब दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद ऋषिकेश पहुंचे सिंगर, प्रकृति के करीब सुकून के पल बिताते आए नजर……….
ऋषिकेश: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कल शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक ग्रैंड ओपनिंग शो के साथ अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ की शुरुआत की। उन्हें सुनने के लिए हजारों फैंस उमड़े। संगीत से सजी इस शाम में फैंस झूम उठे। फैंस को न सर्दी की दस्तक रोक पाई और न ही बारिश।
सुकून के कुछ पल बिताने पहुंचे ऋषिकेश
दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट से फैंस को झूमने पर मजबूर करने के बाद पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सुकून के कुछ पल बिताने ऋषिकेश पहुंच गए। यहां उन्होंने गंगा किनारे वक्त बिताया और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लिया। दिलजीत इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ पर हैं। दिल्ली में कॉन्सर्ट करने के बाद उन्होंने ऋषिकेश का रुख किया।
कॉन्सर्ट की भीड़ और शोर-शराबे से दूर दिलजीत ऋषिकेश के शांत माहौल में काफी खुश नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गंगा किनारे खूबसूरत नजारों का आनंद लेते दिख रहे हैं। वीडियो में एक झलक ऐसी भी है, जिसमें वह एक आश्रम में बैठकर ध्यान करते नजर आए।
चर्चा में आया दिलजीत का आउटफिट
हालांकि, इस दौरान सिर्फ ऋषिकेश की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि दिलजीत का अंदाज भी चर्चा में रहा। उन्होंने पॉप स्टार माइकल जैक्सन से प्रेरित जैकेट पहनी हुई थी। उनकी इस खास जैकेट ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया। इस तरह दिलजीत ने आध्यात्मिक माहौल में भी अपने फैशन का जलवा दिखाया।
कहां होगा दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट ?
अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है।
इसके बाद वह 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे।
चंडीगढ़ में भी उनके कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी तारीख और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

