अगर आप रोज-रोज दाल खाना छोड़िए, लंच में बनाएं आंवले की चटपटी मसालेदार सूखी सब्जी, इस तरीके से बनाएंगे तो आ जाएगा स्वाद……….

देहरादून: अगर आप भी रोज-रोज वही दाल या हरी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको आंवले की टेस्टी और सूखी सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं जो रोटी या चावल के साथ बहुत टेस्टी लगती है।

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे, हरे और रसीले आंवले की बहार आ जाती है। आंवला हमारी सेहत, आंखों की रोशनी, स्किन के ग्लो और मजबूत बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन अक्सर आंवले के कसैले और कड़वे स्वाद की वजह से बच्चे और बड़े इसे सीधे खाने में आनाकानी करते हैं।

ऐसे में अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल या हरी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो लंच में आंवले की चटपटी मसालेदार सब्जी या लौंजी जरूर ट्राई करें. सौंफ, कलौंजी, हींग, हींग-मसालों और थोड़े से गुड़ या चीनी के तड़के के साथ जब इसे पकाया जाता है, तो आंवले की कड़वाहट पूरी तरह गायब हो जाती है. यह खट्टी, मीठी और तीखी सब्जी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी सुपरस्ट्रांग बनाती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि।

बनाने के लिए ये चाहिये सामग्री:-

250 ग्राम ताजे आंवले

2 बड़े चम्मच सरसों का तेल

1 छोटा चम्मच सौंफ (हल्की दरदरी पिसी हुई)

1/2 छोटा चम्मच कलौंजी

1/2 छोटा चम्मच राई / सरसों के दाने

1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना

1/4 छोटा चम्मच हींग

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या गरम मसाला

3-4 बड़े चम्मच कसा हुआ गुड़ या चीनी (कड़वाहट बैलेंस करने के लिए)

स्वादानुसार सादा नमक और काला नमक

बनाने की शॉर्ट विधि:-
आंवला उबालें और कलियां अलग करें (कड़वाहट दूर करने की ट्रिक): आंवलों को धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक या पैन में 5-7 मिनट उबलते पानी में पकाएं। जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। ठंडे होने पर इनकी फांकें (कलियां) अलग कर लें और गुठली निकालकर फेंक दें।

तड़का लगाएं: एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर हींग, राई, कलौंजी, मेथी दाना और सौंफ का तड़का लगाएं।

मसाले भूनें: अब धीमी आंच पर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सादा नमक और काला नमक डालें। मसालों को 10-20 सेकेंड के लिए तेल में भून लें।

आंवला और गुड़ मिलाएं: अब उबले हुए आंवले की फांकें कड़ाही में डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें कसा हुआ गुड़ या चीनी मिलाएं।

धीमी आंच पर पकाएं (मास्टर ट्रिक): गुड़ पिघलने लगेगा और आंवले के साथ मिलकर एक गाढ़ी और लटपटी ग्रेवी बना लेगा। धीमी आंच पर 3-4 मिनट ढककर पकाएं ताकि मसालों और गुड़ का स्वाद आंवले के अंदर तक चला जाए।

परोसें: तैयार है आपकी बेहद स्वादिष्ट, खट्टी-मीठी और चटाकेदार आंवले की सब्जी! इसे आप फ्रिज में रखकर 15-20 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *