उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बलुवाकोट कॉलेज में 6 मांगों को लेकर छात्रों का छत पर प्रदर्शन, भाजपा नेताओं ने कराया शांत……..

पिथौरागढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा लंबे समय से चल रहे 6 सूत्रीय मांगो के लिए आंदोलनरत छात्रों ने सोमवार को क्रमिक अनशन के चौथे दिन आत्मदाह की चेतावनी देते हुए सुबह 8:30 बजे अचानक राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट की छत पर चढ़ गए। जिससे कैंपस में अफरा तफरी मच गई।

बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। घंटो छात्रों को समझाने के बाद भी छात्र छत से नहीं उतरे। भाजपा नेता प्रदीप रावत,धन सिंह धामी, रुकुम बिष्ट कॉलेज पहुँचे। उन्होंने छात्रों को समझाकर छत से नीचे उतारा।

उसके बाद उन्होंने छात्रों की मांगों को सुनकर संबंधित अधिकारियों और शिक्षा मंत्री से वार्ता कर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, खेल मैदान निर्माण, छात्रसंघ कार्यालय का पुनर्निर्माण, पुस्तकालय पुस्तकों सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

इस दौरान निहारिका,तनिष्का, धर्मेंद्र, हेमराज पंथ, लोकेश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद एरी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सागर बिष्ट हरीश बिष्ट,दुर्गा बिष्ट,सुरेन्द्र खड़ायत,शशांक एरी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *