उत्तराखंड में 16 सितंबर को यहाँ रोजगार मेला, 400 रिक्तियों पर भर्ती का मौका……….
हरिद्वार: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हरिद्वार में रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7 से 8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है और करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती का अवसर मिलेगा।
सुबह 10 बजे शुरू होगा रोजगार मेला
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में किया जाएगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेला 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
400 रिक्तियों पर मिलेगा रोजगार का अवसर
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7 से 8 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
हाईस्कूल से परास्नातक तक के युवा ले सकेंगे हिस्सा
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
दस्तावेज साथ लाना जरूरी
इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें और अपने साथ बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र जरूर लाएं। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी

