उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस महकमे में फेरबदल, नौ दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी…….

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए एसएसपी ने नौ उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादले के बाद अधिकारियों को जिले की अलग-अलग कोतवालियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी हरिद्वार ने नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर भेजा गया है। लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है।

रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा और सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर और नितिन चौहान को लक्सर से कलियर भेजा गया है। मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल और अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *