उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट………

चम्पावत: चम्पावत में लगातार बारिश के बीच टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। स्वाला क्षेत्र में उपचारात्मक कार्यों से मार्ग की स्थिति में सुधार हुआ है और फिलहाल यातायात सुचारू है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर यातायात को नियंत्रित कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

चम्पावत जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट हैं। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सड़क पर मलबा आने की स्थिति में तत्काल मशीनरी के माध्यम से उसे हटाकर यातायात को सुचारू किया जा रहा है। लाइवगेमआयोजन

अधिशासी अभियंता, एनएच विभोर गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि स्वाला क्षेत्र में किए गए उपचारात्मक कार्यों से स्थिति में अत्यधिक सुधार आया है बारिश के बावजूद मार्ग पूर्णतः सुचारु है । उन्होंने कहा हालांकि बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर परिस्थितियों के अनुसार कुछ समय के लिए यातायात को नियंत्रित किया जाता है और स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाता है। यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही हाईवे पर यातायात को निरंतर बनाए रखने में सहायक साबित हो रही है।

अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाल में स्वाला सुगम जोन के आसपास भूस्खलन की स्थिति सामने आई थी, लेकिन उपचारित हिस्से पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा है। भूस्खलन उपचारित हिस्से से अलग स्थान पर हुआ है तथा आवश्यकतानुसार मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाए रखने की कार्रवाई निरन्तर की जा रही है।

जिला प्रशासन ने आमजन एवं यात्रियों से अपील की है कि मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतें और यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी सत्यापित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित अप्रमाणित सूचनाओं एवं वीडियो को बिना सत्यापन आगे साझा न करें।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना है। लगातार बारिश के बावजूद विभागीय मशीनरी एवं कार्मिक संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *