अब तोरई देखकर बच्चे नहीं बनाएंगे मुंह, शाम के नाश्ते में बनाएं इसकी क्रिस्पी टिक्की, मांग-मांगकर खाएंगे………

देहरादून: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो तोरई से बनी क्रिस्पी टिक्की आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

शाम के नाश्ते में अगर आप रोज के समोसा-कचोरी से अलग घर का बना कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो तोरई की टिक्की आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि तोरई न पसंद करने वाले लोग भी इसे मांग-मांगकर खाएंगे। इसमें फाइबर, विटामिन और पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

ऐसे में अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो तोरई की यह कुरकुरी टिक्की जरूर बनाएं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं कि घर पर मिनटों में तोरई की क्रिस्पी टिक्की कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

बनाने के लिए ये चाहिए सामग्री-
2 तुरई
1 मीडियम साइज आलू
1/2 कप बेसन
1/4 कप ब्रेडक्रंब
1/4 कप बारीक कटा प्याज
1/4 कप बारीक कटा धनिया
1/4 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1/4 कप नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ा चम्मच ग्रेटेड चीज
स्वादानुसार नमक

तोरई की क्रिस्पी टिक्की बनाते कैसे हैं-
तोरई की क्रिस्पी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले तोरई को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। इसके बाद आलू को उबालें, छीलें और उन्हें भी कद्दूकस करके अलग रख दें।
अब कद्दूकस की हुई तोरई को मलमल के कपड़े में डालकर उसका सारा एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें। यह स्टेप बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर तोरई में नमी रह जाएगी तो टिक्की की बाइंडिंग सही नहीं होगी और तलते समय वह टूट सकती है।

इसके बाद एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निचोड़ी हुई तोरई, कद्दूकस किया हुआ आलू, बेसन, ब्रेडक्रंब्स, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, अदरक, नींबू का रस, जीरा, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि नमक और चीज अभी न डालें। नमक डालने से तोरई दोबारा पानी छोड़ने लगती है, इसलिए इसे सबसे आखिर में मिलाना बेहतर होता है.
आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग मसाले और सीजनिंग डालकर टिक्की का स्वाद और भी खास बना सकते हैं।

अब एक पैन में इतना तेल गर्म करें कि टिक्कियां आसानी से शैलो फ्राई हो सकें। यदि चाहें तो इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

तलने से ठीक पहले मिश्रण में नमक और चीज डालकर एक बार फिर अच्छी तरह मिक्स करें। अब मिश्रण को 8-10 बराबर हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से को गोल टिक्की का आकार दें।
तेल गर्म होने पर एक बार में 3-4 टिक्कियां पैन में डालें और मीडियम गैस पर दोनों तरफ से 3-4 मिनट तक पकाएं। टिक्कियों को तब तक सेंकें, जब तक वे सुनहरी, कुरकुरी और अच्छी तरह क्रिस्पी न हो जाएं।

तैयार टिक्कियों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और पुदीने की चटनी या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *