उत्तराखंड प्रदेश के मैदानी जिलो में अब कोहरे की मार, यात्रियों को होगी मुश्किल….

देहरादून : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अब सुबह और शाम के समय कोहरा छाने से आवाजाही करने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क मौसम के बाद लगातार पारा गिर रहा है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 12 नवंबर से राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में कोहरा छाने की संभावना है।

अगले 5 दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि प्रदेश में कई जगह मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान में अब काफी कमी आ गई है। देहरादून में इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा पाया है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक है। बारिश ना होने से नमी में भी कमी आई है। प्रदेश में चार नवंबर के बाद बारिश नहीं हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *