उत्तराखंड में आखिरकार मानसून ने उत्तराखंड से ले ली विदा, जमकर बरसे बदरा फिर भी सामान्य बारिश…..

देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड से मानसून विदाई की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी सीमा द्वारिका, मेहसाणा, उदयपुर, कोटा, ग्वालियर, हरदोई से होकर गुजर रही है। मानसून वापसी की शुरूआत छह सितम्बर को राजस्थान से होने लगी थी। मानसून अवधि खत्म होने के आठ से दस दिन बाद मानसून की राज्य से विदाई हुई है। राज्य में मानसून 13 जून 2021 को आया था और आठ अक्तूबर 2021 को गया।

राज्य में इस बार मानसून निर्धारित अवधि से करीब-करीब आठ नौ दिन पूर्व ही आ गया था। इस बार राज्य में मानसून पूरी तरह सामान्य रहा है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अब राज्य में फिलहाल 12 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। उसके बाद भी मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। मानसून जाते जाते भी पिछले आठ दिनों में अच्छी बारिश दे गया। राज्य में कुल मिलाकर पिछले आठ दिनों में 41 फीसदी अधिक बारिश हुई।

पूरी चार माह मानसून की अवधि एक जून से 30 सितम्बर तक राज्य में कुल मिलाकर 1154 एमएम बारिश हुई। जो सामान्य रुप में 1177 एमएम तक रहती है। इस हिसाब से राज्य में मानसून अवधि में महज दो फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। लेकिन इसे भी पूरी तरह सामान्य स्थिति माना जाता है। बिक्रम सिंह के अनुसार, मानसून अवधि के बाद का मौसम विंटर सीजन में गिना जाता है। इस दौरान हुई बारिश अगले सीजन में जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *