उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ मौसम का प्रहार! 22 मार्च तक उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट……..

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है।

17 मार्च का अपडेट:
आज राज्य के पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

18 मार्च का पूर्वानुमान:
बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इन क्षेत्रों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी जिलों में भी बारिश हो सकती है।

19 मार्च का मौसम:
गुरुवार को पूरे राज्य में बारिश का असर रहेगा। पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

20 मार्च का पूर्वानुमान:
शुक्रवार को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा। सभी जिलों में वर्षा होगी, जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है।

21 मार्च का अपडेट:
शनिवार को भी राज्यभर में बारिश जारी रहेगी। पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। इस दौरान बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की भी आशंका है।

22 मार्च का पूर्वानुमान:
रविवार को भी पूरे उत्तराखंड में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है।

तापमान में बदलाव:

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मैदानी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे से लेकर सामान्य से ऊपर तक दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह सामान्य से काफी कम रहा। आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

 

गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *