हम कोई फैक्ट्री प्रोडक्ट नहीं, अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर बोले पंकज त्रिपाठी…….

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी एक दमदार अभिनेता के अलावा जमीन से जुड़ा हुआ इंसान के तौर पर बी जाना जाता है। एक्टर कई बार अपने गांव आदि की बात करते हुए दिखाई देते हैं जिससे ये साबित होता कि उन्हें उन सबसे कितना लगाव है।

अरिजीत सिंह ने करियर से लिया ब्रेक
नीलेश मिश्रा की तरह पंकज त्रिपाठी भी स्लो लाइफ को अहमियत देते हैं। मुंबई जैसे शहर में भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच भी उन्होंने अपने घर में एक ऐसा माहौल बनाया हुआ है जहां सुकून से बैठकर उसका अहसास किया जा सके। पिछले कुछ हफ्तों में सिंगर अरिजीत सिंह और स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान चर्चा में रहे जिन्होंने अपने-अपने करियर से ब्रेक लेने की घोषणा की। अरिजीत सिंह ने जहां प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के पीछे क्रिएटिविटी को बड़ा कारण बताया, वहीं जाकिर खान ने इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।

पंकज त्रिपाठी ने किया सपोर्ट
अब इस मामले पर पंकज त्रिपाठी ने एनडीटीवी से बात की है। पंकज ने अरिजीत सिंह और जाकिर खान के करियर ब्रेक को वाजिब ठहराया और कहा कि ये मेंटल हेल्थ और अवेयरनेस के लिए जरूरी है। पंकज ने कहा कि आपको खुद को नए सिरे से तैयार करने के लिए आराम की जरूरत होती है। बार-बार ब्रेक लेना या काम की गति धीमी करना महत्वपूर्ण है क्योंकि एक कलाकार होना एक चुनौतीपूर्ण काम है। तभी एक कलाकार कुछ नया कर पाएगा। हम फैक्ट्री के कोई प्रोडक्ट नहीं हैं।”

एक्टर ने कहा बदलते समय के लिए ये जरूरी
मिर्जापुर के स्टार ने एनडीटीवी को बताया, “हम उन हजारों माचिस की डिब्बियों की तरह नहीं हैं जिन्हें कोई कारखाना हर दिन बनाता है। हम कलाकार हैं, प्रोडक्ट नहीं… बहुत भागदौड़ है, हर अभिनेता को आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष और त्याग करना पड़ता है। आपको सेट पर जाने के लिए उत्साहित होना चाहिए। उस उत्साह का कारण समय-समय पर बदलता रहता है।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *