उत्तराखंड के सीएम धामी सुबह सुबह मुंबई की सड़को पर, मुंबई वासियों के साथ योग, सूर्य नमस्कार किया और दिया ये संदेश…….

मुंबई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के *‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’* के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया।

इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।

सीएम धामी सुबह सुबह मुम्ई की सड़को पर।
मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान योग करते हुए सूर्य नमस्कार आसन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु हम सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।

इस दौरान मुंबईवासियों ने अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

उपस्थित सभी लोगों को पुनः देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने और विशेषकर चारधाम और मानसखण्ड की यात्रा हेतु आमंत्रित भी किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *