उत्तराखंड का विधानसभा सत्र 29 मार्च से होगा शुरू, तीन दिवसीय होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र….

देहरादून : उत्तराखंड का विधानसभा सत्र 29 मार्च से होगा शुरू,

तीन दिवसीय होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र,

बजट सत्र में 4 माह के लिए लेखानुदान होगा पेश,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के प्रस्ताव पर लगी मुहर,

लगभग 21 हजार करोड का हो सकता है लेखानुदान बजट पेश,

पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अब पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च शुरू होगा। सत्र में सरकार नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है।

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल के फैसलों को मुख्यमंत्री धामी ने ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि नया वित्तीय वर्ष 2022-23 एक अप्रैल से प्रारंभ होगानए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए बजट को विधानसभा से अनुमोदन मिलना आवश्यक है।

कम समय देखते हुए मंत्रिमंडल ने पूर्ण बजट के स्थान पर चार माह के लिए लेखानुदान लाने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा सत्र में लेखानुदान पर मुहर लगाई जाएगी। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि फिलहाल सत्र की अवधि तीन दिन तय की गई है। सत्र 29 मार्च से आरंभ होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *