उत्तराखंड में कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट टनल धंसाव से मची अफरा-तफरी, कोई जनहानि नहीं……..

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के तहत सोमवार देर रात एक टनल में अचानक मिट्टी धंसने से अफरा-तफरी मच गई। घटना 6 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

इमरजेंसी टनल 7बी पैकेज में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जवाड़ी से करीब 1.5 किलोमीटर दूर स्थित इमरजेंसी टनल 7बी पैकेज में निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। टनल के अंदर अचानक मिट्टी धंसने से वहां मौजूद श्रमिकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कोई जनहानि नहीं
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी महेश भट्ट के अनुसार, सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

फिर से शुरू हुआ काम
प्रशासन और कंपनी के संयुक्त प्रयासों से हालात जल्द ही सामान्य कर लिए गए हैं और टनल में निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। प्रशासन और कंपनी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *