उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश और बर्फबारी……..

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क है। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, पर सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय और दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने से पारे में भी कुछ इजाफा हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेशभर में दिनभर धूप खिली रही। पहाड़ से मैदान तक अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इधर, दून और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तो सामान्य से अधिक है, लेकिन न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

जिससे रात को सर्दी का सितम बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

रविवार से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 25.1 7.3
ऊधमसिंह नगर 23.6 3.9
मुक्तेश्वर 18.6 5.2
नई टिहरी 17.8 4.7

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *