उत्तराखंड में आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं…….

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुलने लगा है। धूप खिलने से जहां पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिल रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसा ही हाल बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.0 के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। शुक्रवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात और आठ फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद नौ और दस फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *