उत्तराखंड में नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह 15 सितंबर को पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते है…..
देहरादून : बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चीन मामलों के विशेषज्ञ रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह 15 सितंबर को पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।
उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें राज्यपाल के पद की शपथ दिलाएंगे। राजभवन की ओर से उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।
गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। एक पूर्व सैन्य अफसर को राज्यपाल बनाए जाने पर सूबे के पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह प्रदेश के पहले ऐसे राज्यपाल हैं जो पूर्व सैन्य अफसर हैं। हालांकि, नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर अभी तिथि तय नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वे 15 सितंबर को शपथ ले सकते हैं।