उत्तराखंड में आखिकार पकड़ा गया महिला को शिकार बनाने वाला आदमखोर बाघ…….
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सूर्या गांव में महिला को शिकार बनाने वाले कथित आदमखोर बाघ को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर रेस्क्यू कर लिया है।
महिला को जंगल में घसीटकर किया था शिकार।
घटना बीते 3 अप्रैल की है, जब गांव की एक महिला लकड़ी और घास लेने जंगल गई थी।
बताया जा रहा है कि बाघ ने अचानक हमला कर महिला को जंगल में घसीट लिया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
ग्रामीणों में आक्रोश, लगातार प्रदर्शन
घटना के बाद रानीबाग क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीण लगातार बाघ को पकड़ने या मारने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और वन विभाग पर जल्द कार्रवाई का दबाव बना रहे थे।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
वन विभाग की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और जंतवाल गांव में पिंजरा लगाया। आखिरकार बाघ पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद उसे ट्रेंक्यूलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पकड़े गए बाघ को हल्द्वानी के पास रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है, जहां उसकी निगरानी की जा रही है।
इलाके में राहत, लेकिन सतर्कता जारी
बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि प्रशासन ने लोगों से जंगल क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

