उत्तराखंड में यहाँ SSP कार्यालय पर लगी आग, धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश………

नैनीताल: ऊत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (S.S.P.) कार्यालय में शार्ट सर्किट के बाद आग, बदबू और हल्के धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश। शट डाउन और फायर एक्सटिंगयुशर इस्तेमाल कर बुझाई आग।

नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय और सिविल कोर्ट के समीप बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.)कार्यालय में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।

वहां स्थित कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:15 बजे मीटर की तार जलने की बदबू के साथ ही हल्का धमाका हुआ।
जाने पर वहां आग भी दिखी,जिसे फायर एक्सटिंगयुशर से बुझाया गया। इस दौरान विद्युत विभाग और दमकल को सूचित किया गया।

आनन फानन में शट डाउन लिया गया और मीटर में आग की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचे।

हाइडिल के कर्मचारी कंचन जोशी ने बताया कि एस.एस.पी. कार्यालय की सप्लाई का मीटर फुंक गया है। शट डाउन लेकर चिपके तारों को अलग किया गया और चैक करने के बाद दोबारा फिट कर दिया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पर वो समय रहते घटनास्थल पहुँच गए।

माना जा रहा है कि विद्युत सप्लाई मीटर में अधिक लोड होने या तार ढीला होने से आग लग गई होगी। सूखाताल से लिए गए शट डाउन से पूरे शहर में एक घंटा विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले भी 24 दिसंबर 2025 को नैनीताल स्थित एस.एस.पी. आवास में आग लग गई थी जिसे फायर सर्विस के जवानों ने नियंत्रित कर लिया था। तब माना जा रहा था कि चिमनी से आग लगी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *