उत्तराखंड में अप्रैल आएंगे पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर हलचल शुरू……..

देहरादून: देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड बन कर तैयार है। लंबे समय से इसके उद्घाटन की चर्चा है। प्रधानमंत्री मोदी का अप्रैल माह में उत्तराखंड का दौरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल माह में प्रस्तावित उत्तराखंड के दौरे की तैयारियों के लिए हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का जायजा लिया

देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड बन कर तैयार है। लंबे समय से इसके उद्घाटन की चर्चा है। प्रधानमंत्री मोदी का अप्रैल माह में उत्तराखंड का दौरा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से दौरा तय नहीं है। प्रधानमंत्री देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का उद्धाटन कर सकते हैं। इसे देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए चंद्रबनी क्षेत्र में जगह देखी जा रही है। जिलाधिकारी व एसएसपी ने इस चंद्रबनी क्षेत्र में खाली जगह का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला प्रशासन की ओर से स्थान का चयन कर सरकार को भेजा जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *