उत्तराखंड के बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी, नैनीताल में गिरे ओले; लौटी ठंड………
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छा गए और बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड तथा पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया।
वहीं रुड़की, ऋषिकेश, हल्द्वानी और मसूरी में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर, कोटद्वार में वर्षा दर्ज की गई। नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।
मौसम अपडेट
केदारनाथ में बर्फबारी हुई।
पिथौरागढ़ में गुंजी सहित उच्च हिमालई गांवों में हिमपात शुरू।
जिला मुख्यालय पौड़ी में हल्की बारिश हुई शुरू।
रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम ली करवट। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया है।
नैनीताल में बारिश जारी।
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों में बर्फबारी, निचले स्थानों में बारिश।
ऋषिकेश व ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। जल्दी बारिश शुरू हुई है। हवाओं के साथ हल्की ठंड भी महसूस हो रही है।
जनपद में सुबह से छाए हैं बादल। बारिश के आसार।
जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों में छाए हैं बादल। मौसम में ठंडक फिर लौटी
कोटद्वार में बारिश शुरू।
मौसम ने ली करवट, रात से छाए हैं बादल। रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी। तापमान 12 डिग्री सेल्सियस।
चंपावत में हल्की बूंदाबांदी शुरू।
पिथौरागढ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई।
आसमान घनघोर। वर्षा के आसार। चल रही ठंडी हवा।
तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबादी
हल्द्वानी : कुमाऊं में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबादी हुई है। पिथौरागढ़ की उच्च हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी हुई तो नैनीताल व बाजपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है। वर्षा के आसार बने हुए हैं।

