उत्तराखंड के मसूरी में बजेगी शहनाई, कुलदीप यादव की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे……..

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में इन दिनों एक बेहद खास और हाई-प्रोफाइल शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर अपनी मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह भव्य शादी पहाड़ों की रानी में होगी, जहां की वादियां इस खास मौके की गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शादी के सभी बड़े कार्यक्रम 13 और 14 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। 13 मार्च को हल्दी और पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी, जबकि 14 मार्च की रात कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी के बाद 17 मार्च को में एक भव्य रिसेप्शन भी रखा जाएगा, लेकिन शादी की मुख्य धार्मिक रस्में मसूरी में ही पूरी होंगी।

इस खास शादी के लिए मसूरी का ऐतिहासिक The Savoy Mussoorie होटल पूरी तरह बुक कर लिया गया है। होटल में सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है और मंडप, मेहमानों के स्वागत और संगीत कार्यक्रम के लिए अलग-अलग खास जगह तैयार की गई हैं। करीब 80 कमरे मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं, जबकि आसपास के अन्य होटलों में भी ठहरने की व्यवस्था की गई है।

इस शादी को और खास बनाने के लिए मेहमानों के लिए खास मेन्यू भी तैयार किया गया है। इसमें नाश्ता, लंच और डिनर के लिए अलग-अलग व्यंजन होंगे। खास बात यह है कि मेहमानों को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि पूरे समारोह में केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा, ताकि देवभूमि की संस्कृति और स्वाद मेहमानों तक पहुंच सके।

इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। संभावित मेहमानों की सूची में , , , और जैसे बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसे में मसूरी में होने वाला यह शादी समारोह खेल, ग्लैमर और संस्कृति का शानदार संगम बनने वाला है।

बता दें कि इससे पहले इसी होटल में भारतीय क्रिकेटर की बहन की शादी भी हो चुकी है, जिसमें कई क्रिकेटर और बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अब एक बार फिर मसूरी का यही होटल एक और हाई-प्रोफाइल शादी का गवाह बनने जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *