उत्तराखंड में पांच करोड़ की सुरक्षा दीवार झुकी, गंगोत्री हाईवे पर आई दरारें, चिन्यालीसौड़ पर मंडराया संकट…….

देहरादून: टिहरी झील के कारण चिन्यालीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से भू-कटाव की समस्या बनी हुई है। इससे मुख्य बाजार सहित गंगोत्री हाईवे और आवासीय बाजार अभी भी खतरे की जद में हैं।

टिहरी झील से हो रहे कटाव से सुरक्षा के लिए चार वर्ष बनाई गई सुरक्षा गेविंग दीवार भू-धंसाव के कारण गंगोत्री हाईवे की ओर से करीब तीन मीटर नीचे झुक गई है। इससे हाईवे सहित जोगत-देवीसौड़ मोटर मार्ग पर दरारें आ गई हैं। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और आवासीय भवनों के लिए एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने बताया कि टिहरी झील के कारण चिन्यालीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से भू-कटाव की समस्या बनी हुई है। इससे मुख्य बाजार सहित गंगोत्री हाईवे और आवासीय बाजार अभी भी खतरे की जद में हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबी मांग के बाद टीएचडीसी की ओर से मुख्य बाजार के समीप झील से गंगोत्री हाईवे तक करीब 30 मीटर उंची सुरक्षा गेविंग दीवार का निर्माण किया।

करीब चार वर्ष पूर्व पांच करोड़ की लागत से इनका निर्माण किया गया था लेकिन कार्य गुणवत्ता और निगरानी न होने के कारण झील से हो रहे कटाव के कारण यह दीवार ऊपर से करीब तीन मीटर झुक गई है। गंगोत्री हाईवे पर लगा पोल इसका उदाहरण है जो सड़क से अब झुकी हुई दीवार पर झूल रहा है।

साथ ही दीवार के झुकने के कारण अब गंगोत्री हाईवे सहित आसपास में मोटी दरारें आ गई है। रांगड़ ने कहा कि इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए अब सड़क के साथ बाजार और आवासीय भवनों पर भू-धंसाव का खतरा बन गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *