दुःखद::रुड़की भाजपा युवा मोर्चा के मडंल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन…….
रुड़की : भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। मंडल अध्यक्ष अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने यमुनानगर कार से जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है और शादी की तैयारियों को लेकर वह पिछले कई दिनों से लगे हुए थे आज सुबह वह अपने बचपन के दोस्त और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे वहीं सरसावा के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गयी। दोनों ही युवक कुशल व्यवहार थे। वहीं शोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। हादसे के बाद परिजन और अन्य सम्बन्धी सरसावा की ओर रवाना हो गए हैं।