उत्तराखंड में आज विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगी ऋतू खंडूरी, चुनाव की नौबत ना आई तो निर्विरोध होंगी घोषित….
देहरादून : उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, बीजेपी की तरफ से रितु खंडूरी होगी विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी।
आज शाम चार बजे विधानसभा अध्यक्ष के लिए करेंगी नामांकन
डीडीहाट से सीएम के उपचुनाव की हो रही बात, चुफ़ाल की नाराजगी तो ये ही बता रही, आज और कल नामांकन का हैं दिन।
26 मार्च को होगा चुनाव , कांग्रेस ने नहीं कराया नामांकन तो निर्विरोध कर दिया जाएगा घोषित।
आपको बता दें 28 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आहूत किया जा सकता है।
आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इसको लेकर फैसला ले लिया जाएगा।
वही इस विधानसभा सत्र के दौरान सरकार लेखानुदान पास कराएगी।

