उत्तराखंड में चमोली जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी प्रियंका, 21 वर्ष की उम्र में जीता प्रधान का चुनाव…………
गैरसैंण: 21 वर्ष की उम्र में जीता प्रधान का चुनाव। गैरसैंण विकास खंड के आदर्श ग्राम सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी प्रधान पद पर हुई विजयी। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने राजनितिशास्त्र से ग्रेजूएट किया है।
वहीं उनके पिता राजेन्द्र नेगी इससे पूर्व 2 बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं। बता दें कि सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है।