उत्तराखंड के अब पांच जिलों में तूफान का येलो अलर्ट जारी, जानिए जिले……..

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहेगा।

तेज तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
इन पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

5 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में भी राहत मिलने के आसार कम हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अप्रैल तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा।

क्या करें और क्या न करें
खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। यात्रा करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर रखें और जरूरी सावधानी बरतें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *