उत्तराखंड में अब सड़क दुर्घटना में घायलों को बचाए, पुण्य के साथ इनाम भी पाए….

देहरादून : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करके आप पुण्य तो कमाएंगे ही, साथ ही साथ सरकार से ईनाम भी मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों के लिए शुरुआती ग्रांट के रूप में पांच-पांच लाख रुपये जारी कर दिए हैं। गुड स्मार्टियन अवार्ड को सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है।

परिवहन उपायुक्त सुधांशु गर्ग ने बताया कि, केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में भी यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। परिवहन विभाग ने सड़क हादसे की परिभाषा भी तय की है। इसके तहत जिस हादसे की वजह से घायल की मेजर सर्जरी करनी पड़े, कम से कम तीन दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहे, ब्रेन इंजरी और रीढ़ की हड्डी की चोट लगी हो।

हादसे के शुरुआती एक घंटे के भीतर, जिसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है, में घायल को अस्पताल पहुंचाना होगा। समय पर उपचार मिलने से ऐसे घायलों की जान बचाई जा सकती है। गर्ग ने बताया कि राज्य में सड़क सुरक्षा और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों के प्रति सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

उत्तराखंड में हालिया कुछ साल में सड़क हादसे

वर्ष। हादसे मौत घायल
2019 1352 867 1457

2020 1041 674 854

2021 जुलाई 773 468 602

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *