उत्तराखंड के देहरादून में धरना-प्रदर्शन में शामिल इंजीनियर को नोटिस, सेवा समाप्ति की चेतावनी…….

देहरादून: उत्तराखंड सिंचाई विभाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रमुख अभियंता (कार्मिक) कार्यालय की ओर से एक 74 जेई सिविल वर्क 60 जे ई मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सरकारी कार्य बाधित करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार, संबंधित कर्मचारी द्वारा 23 मार्च 2026 से लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे राज्य के राजकीय निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही आरोप है कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के कुछ सदस्य भी आवश्यक कार्यों में बाधा डाल रहे हैं, जो जनहित में नहीं है।
विभाग ने इसे उत्तराखंड सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के प्रावधानों का उल्लंघन बताया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी की नियुक्ति सितंबर 2024 में हुई थी और वह अभी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि इस तरह का आचरण जारी रहता है, तो परिवीक्षा अवधि समाप्त करते हुए सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। साथ ही कर्मचारी को तत्काल अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख अभियंता की ओर से जारी इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *