उत्तराखंड में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न…..

हरिद्वार: मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 2 दिवसीय अहम बैठक हरिद्वार के भूपतवाला पावन धाम में मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शान्ति गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शर्मा ने किया।

प्रदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्री गंगा सभा हरिद्वार के महासचिव तन्मय वशिष्ठ व पावन धाम आश्रम के अध्यक्ष व संचालक पंडित अंशुल श्रीकुंज, नितिन गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रदीप शर्मा ने बताया इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए भीलवाड़ा राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार कौशिक को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पत्रकारों के हित मे पत्रकार सुरक्षा कानून से लेकर विभिन्न अहम मुद्दों व मांगो पर विचार विमर्श कर एक मांग पत्र तैयार किया गया जो जल्द ही भारत सरकार को सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय कोष्याधयक्ष घनश्याम एस बाघी ने सभी साथियों का आभार वयक्त किया।

बैठक में प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा, मनोज शर्मा, जी के शर्मा, राजकुमार शर्मा, वीरेन्द्र प्रसाद सैनी, नवीन बंसल, घनश्याम एस बाघी, शिवकुमार कौशिक, पीहू गोस्वामी, आनन्द जौशी, महेन्द्र शर्मा, अमित गुप्ता, सुशील कुमार और कविता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *