उत्तराखंड में यहाँ आकाशीय बिजली का कहर, 12ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत……..

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मोरी विकासखंड के सला गांव के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हो गया, जहां एक दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई।

शनिवार को अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की घटना हुई, जिसमें पशुपालकों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कासला के पशुपालक—चैन सिंह, संदीप, नारायण सिंह और विक्रम सिंह की भेड़-बकरियां सला गांव के जंगलों में चर रही थीं।

इसी दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौके पर ही एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार इन दिनों पशुपालक अपने मवेशियों को चराने के लिए सला क्षेत्र के जंगलों में लेकर जाते हैं, जहां वे करीब दो महीने तक अस्थायी रूप से रहते हैं।

इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि भेड़-बकरी पालन ही उनकी मुख्य आय का साधन है।

घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पशुपालकों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी शासन-प्रशासन से अपील की है कि आपदा राहत के तहत प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *