आइये जानते है वेद दीपक कुमार से बच्चों की खांसी को कम करने के लिए इन 5 घरेलू नुस्खे…….

हरिद्वार:-

1. हल्दी और शहद:*
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले में बैक्टीरिया को कम करने के साथ इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही शहद भी आपकी इम्यूनिटी व गले के लिए काफी फायदेमंद होता है। खांसी होने पर आप बच्चे को हल्दी के साथ शहद मिलाकर दे सकते हैं लेकिन आप इसे 1 साल से ऊपर उम्र के बच्चे को ही दें।

*2. लहसुन और शहद:*
लहसुन और शहद दोनों ही गले और इम्युनिटी के लिए काफी गुणकारी होते हैं। साथ ही ये इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। ये चीज़ आप 2 साल से अधिक के बच्चे को ही दें। आप एक लहसुन की छोटी सी काली को बारीक काटकर शहद में मिलाकर बच्चे को दे सकते हैं।

*3. तुलसी के पत्ते:*
तुलसी के पत्ते सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप अपने बच्चे को तुलसी के पत्ते का रस निकालकर शहद के साथ दे सकते हैं। साथ ही आप तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर और उसमें शहद डालकर भी बच्चों को खिला सकते हैं। तुलसी से बच्चे के गले की खराश भी कम हो जाएगी।

*4. नीलगिरी का तेल:*
अगर आपका बच्चा 2 साल से कम उम्र का है तो उसके तकिए पर नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डाल दें। इसकी मदद से बच्चे की नाक खुल जाएगी और उसे बंद नाक से तुरंत आराम मिलेगा।

*5. मिश्री:*
गले में हुई खराश से राहत के लिए बच्चों को मिश्री दी जाती है। आपको बता दें कि मिश्री गले में नमी बनाए रखती है, जिससे गले में जलन कम होती है। मिस्री की ही तरह कुछ टॉफियां भी मार्केट में मौजूद हैं जो गले की खराश के लिए उपयोगी हैं। अगर खांसी ज्यादा है तो ये टॉफी को भी दे सकते हैं लेकिन ये लंबे समय तक काम नहीं करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *