जानिए अब बदलेगा आधार कार्ड का रूप, QR कोड वाला हाई-सिक्योर डिजाइन आ सकता है सामने………

देहरादून: क्या आपका आधार कार्ड जल्द ही बिल्कुल नए अंदाज़ में नजर आ सकता है? खबरें संकेत दे रही हैं कि आधार कार्ड को एडवांस तकनीक के साथ नए डिजाइन में पेश किया जा सकता है, जिससे आपकी निजी जानकारी पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो सके। साइबर ठगी और पहचान से जुड़े फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच यह बदलाव बड़ा कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नए डिजाइन में आधार कार्ड पर दिखाई देने वाली जानकारी का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है। अनुमान है कि नाम, पता, जन्मतिथि और आधार नंबर जैसी डिटेल्स सीधे कार्ड पर छपी नहीं होंगी। उनकी जगह एक सुरक्षित QR कोड दिया जा सकता है। कार्ड पर केवल धारक की फोटो और QR कोड दिखाई देने की संभावना बताई जा रही है। यह QR कोड पूरी तरह एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित होगा, जिससे डेटा केवल अधिकृत सिस्टम के जरिए ही एक्सेस किया जा सके।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल पर दावा किया है कि जल्द ही आधार कार्ड का नया वर्जन सामने आ सकता है, जो मौजूदा डिजाइन से बिल्कुल अलग होगा। हालांकि, की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में जरूर संकेत दिए जा रहे हैं कि इस दिशा में काम चल रहा है।

अगर यह बदलाव लागू होता है, तो आधार की सुरक्षा कई स्तर पर मजबूत हो सकती है। QR कोड आधारित सिस्टम से सेकेंड्स में वेरिफिकेशन संभव होगा और पहचान की पुष्टि सुरक्षित डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी। इससे कार्ड की फोटोकॉपी के दुरुपयोग और डेटा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

दरअसल, पुराने डिजाइन में आधार की जानकारी खुली दिखाई देने के कारण कई मामलों में डेटा का गलत इस्तेमाल सामने आया। फोटो कॉपी का दुरुपयोग, पहचान की चोरी और साइबर अपराध जैसी चुनौतियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई थी। ऐसे में उद्देश्य यही है कि आधार से जुड़ा डेटा केवल अधिकृत एप्लिकेशन और सत्यापन प्रणाली के माध्यम से ही देखा जा सके।

कुल मिलाकर, अगर नया QR-आधारित डिजाइन लागू होता है तो आधार कार्ड पहले से अधिक सुरक्षित, साफ-सुथरा और तकनीकी रूप से उन्नत नजर आ सकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आधिकारिक घोषणा कब होती है और यह नया स्वरूप कब तक आम लोगों के हाथ में पहुंचेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *