क्या उत्तराखंड में हो रही घुसपैठ‌, चमोली में बाहरी मजदूरों के पास मिले स्थानीय पते पर आधार कार्ड………

गोपेश्वर: गोपेश्वर के सुरईथोठा स्थित बीआरओ कैंप में भर्ती के लिए बाहरी व्यक्तियों द्वारा स्थानीय गांवों के फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है।

सीमांत ब्लॉक ज्योर्तिमठ के सुरईथोठा स्थित बीआरओ कैंप में भर्ती के लिए बाहरी व्यक्तियों द्वारा स्थानीय गांवों के फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बुटोला और स्थानीय प्रधानों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस पर गहरी चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठ सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *