उत्तराखंड में शहरी विकास मंत्री ने बैठक में कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की भी समीक्षा की……..

देहरादून: प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मंत्री ने कहा कि आज हमारे द्वारा शहरी विकास विभाग के माध्यम से की जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित करते हुए कहा कि विकास सम्बन्धी कार्यों को ससमय पूरा किया जाय जिससे जनमानस को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

शहरी विकास मंत्री ने बैठक में कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 का कुम्भ दिव्य और भव्य बनाने हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार दृढ़संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाए इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश झा, मेला अधिकारी कुम्भ 2027 सोनिका, अपर सचिव शहरी विकास संतोष बडोनी तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *