उत्तराखंड में आखिरकार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रिटायर नेताओ से पाया छुटकारा, अरुण पांडेय को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष….

देहरादून ; राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से अरुण कुमार पांडे को प्रदेश अध्यक्ष, गिरिजेश कांडपाल को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शक्ति प्रसाद भट्ट को प्रदेश महामंत्री व रमेश सिंह कनवाल को प्रदेश समप्रेक्षक चुना गया। इसके अलावा ठाकुर प्रहलाद सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी का आजीवन संरक्षक घोषित किया गया।

सोमवार को नगर निगम सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बैठक हुई। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ठाकुर प्रहलाद सिंह व चुनाव अधिकारी पीसी सैनी की देखरेख में चुनाव कराए गए। सभी जनपदों से आए घटक संघों के पदाधिकारियों के आह्वान पर परिषद की एकता को बरकरार रखते हुए सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि कुछ कर्मचारी विरोधी शक्तियां कर्मचारी संगठनों में भ्रम फैलाकर आंदोलन को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं।

इन्हें रोकना जरूरी है। भविष्य में किए जाने वाले आंदोलन संबंधी कार्रवाई के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। इसको लेकर बकायदा सदन में प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान नंद किशोर त्रिपाठी, पीके शर्मा, डीएस असवाल, कुंवर सामंत, हर्ष मोहन नेगी, ओमवीर सिंह, रेनू लांबा आदि मौजूद रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *