उत्तराखंड में कभी धूप तो कभी बारिश का उठा रहे लुत्फ, तीन दिन में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे नैनीताल……..

नौनीताल: यह वीकेंड सैलानियों के लिहाज पर्यटन कारोबारियों को लेकर मुनाफे का रहा। नगर में तीन दिन में दस हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की आमद अधिक रही। कारोबारियों को उम्मीद है कि ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी, जिससे कारोबार में और वृद्धि होगी।

तीन दिन में उमड़ी अच्छी भीड़
शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में खासी रौनक रही तो बड़ी संख्या में सैलानी पंत पार्क और झील किनारे सैर करते नजर आए। स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, चिड़ियाघर व केव गार्डन की सैर करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। मालरोड की रौनक भी निखरी हुई नजर आई तो नौकाविहार का भी सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया।

कभी धूप तो कभी बारिश का उठाया लुत्फ
सैलानियों ने शहर के कभी धूप, कभी बारिश तो कभी ओलावृष्टि के मौसम का खूब लुत्फ उठाया। शाम को मौसम खुलने के बाद मालरोड की रौनक बढ़ गई। टोल टैक्स लेक ब्रिज चुंगी के अनुसार तीन दिन में लगभग ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार मैदानी भागों में गर्मी बढ़ने लगी है। जिस कारण सैलानियों की आमद में वृद्धि हुई है, जो आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी।

नैनीताल में नो पार्किंग जोन में 25 वाहनों के चालान
नैनीताल। शहर के तल्लीताल थाना पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर 25 वाहनों का चालान किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की वाहन चालकों के साथ बहस भी हुई लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और चालान करने के साथ ही भविष्य में नो पार्किंग या सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर सीज की कार्रवाई की चेतावनी दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *