पर्वतीय राज्य उत्तराखंड को मिलेंगे 4225 करोड़ । “प्राइड ऑफ़ हिल्स” से संवरेगा उत्तराखंड…….
देहरादून: उत्तराखंड को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्र सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सौगात मिली है। ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ पहल के तहत राज्य को कुल 4225 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
‘प्राइड ऑफ हिल्स’ से मिलेगा अतिरिक्त बजट
Government of India द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना में इस बार ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ नाम से नया प्रावधान जोड़ा गया है। इस पहल के तहत उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है।
3460 करोड़ अतिरिक्त, 765 करोड़ अनटाइड फंड
सरकारी जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड को 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास योजनाओं को मजबूत करेगा।
इसके अलावा 765 करोड़ रुपये अनटाइड फंड के रूप में दिए जाएंगे, जिनका उपयोग राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कर सकेगी।
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इस बड़े वित्तीय पैकेज से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को तेजी मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के निरंतर सहयोग से राज्य प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

