उत्तराखंड में यहाँ बेटी हुई है तो कार पर चिपकाया पोस्टर और पूरे शहर में कर दिया ‘एनाउंस’, नाजों से लाडली को घर लाया परिवार……..
देहरादून: अब लोग बिटिया के दुनिया में आने को सेलिब्रेट करते हैं। देहरादून का वीडियो इस सेलिब्रेशन का गवाह है। जहां एक परिवार ने बेटी के जन्म का एनाउंसमेंट खास अंदाज में किया है। पूरे शहर को बताने का ये तरीका आपको भी पसंद आएगा।
देहरादून की सड़कों पर एक दिन पहले ऐसा नजारा था कि जो देख रहा था, खुशी महसूस कर रहा था। ये नजारा था उन कारों का, जिसमें बेटी होने की खुशी जताई गई थी। परिवार बेटी के आने से इतना खुश था कि पूरे शहर को चिल्ला कर बता देना चाहता था। इसलिए उसने तरीका ही बिल्कुल अलग आजमाया।
बिटिया तो चमत्कार है
इस वीडियो को आरजे नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि बिटिया जीवन में चमत्कार की तरह होती हैं।
बेटी हुई है
हां, हुई है लेकिन बताएंगे कैसे ? पूरे शहर को बताने के लिए इस परिवार ने कार पर ‘बेटी हुई है’ के पोस्टर लगा दिए थे। गुलाबी रंग के ये पोस्टर हर कोई पढ़ रहा था। ये कार जहां-जहां गई, वहां-वहां लोगों ने इस खुशी को साझा किया। खास बात ये भी है कि ये पोस्टर घर की कई कारों में लगाए गए थे।
ये अनोखी बात न होती
इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। लोग खुशी तो जता ही रहे हैं लोगों की सोच पर भी लिख रहे हैं। कुछ खास कमेंट हैं-
लड़का हुआ है लिखा होता तो गुस्से वाला रिएक्शन आता।
भारत में ये अनोखी बात न होती तो ये विकसित होता।
कुछ घर ही लड़कियों के हकदार होते हैं।
मुझे इस बदली हुई जेनरेशन से प्यार है।

