उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी की दस्तक, लेकिन उत्तराखंड की बर्फीली झीलें लुभा रही सैलानियों का दिल……..

गोपेश्वर: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं स्कीइंग क्रीड़ास्थल औली में इस वर्ष बसंत पंचमी पर सीजन की पहली बर्फबारी होने के बाद हजारों की संख्या में पर्यटक प्रकृति के दीदार के लिए पहुंचे। अच्छी बर्फबारी होने से यहां पिछले सप्ताह 13 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप भी आयोजित की गई।

औली दस नंबर और गौरसों बुग्याल में अब भी अच्छी बर्फ जमी हुई है। प्रकृति प्रेमी लागातार यहां का रूख कर रहे हैं। जिसके चलते अभी भी बड़ी संख्या में देश – प्रदेश से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं।

छोटी बर्फीली झीलें प्रमुख आकर्षण का केंद्र
औली आठ नंबर टावर से ऊपर गोरसों बुग्याल के 360 डिग्री गढ़वाल हिमालय के पैनोरमिक व्यू प्वाइंट और बुग्यालों की ढलानों में बर्फ पिघलने से बनी छोटी-छोटी बर्फीली झील प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और स्कीइंग प्रशिक्षकों ने छोटे-छोटे नए फन स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग के स्लोप डेवलप किए हैं जिनमें पर्यटक जमकर फन स्नो स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं जो पर्यटक डे हाइकिंग और स्नो बोर्डिंग के शौकीन है उन्हें औली से 3 किलोमीटर ऊपर गोरसों बुग्याल क्षेत्र में स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग के साथ ट्रैकिंग भी कराई जा रही है।

स्थानीय माउंटेन गाईड नितेश रावत कहते है कि बढ़ते तापमान के कारण औली से गोरसों बुग्याल तक लगातार बर्फ का पिघलना जारी है, स्कीइंग के शौकीनों के लिए आर – आर प्वाइंट से लेकर गोरसों बुग्याल तक सघन गोल्डन ओक कोनिफर के फॉरेस्ट के मध्य छोटे-छोटे पेंचों में इन दिनों फन स्कीइंग कराई जा रही है।

वहीं प्रकृति प्रेमी पर्यटक बड़ी संख्या में गोरसों बुग्याल डे हाइकिंग के लिए पहुंच रहे हैं यहां उच्च हिमालई बुग्याल क्षेत्र में बर्फ पिघल रही है जिसके चलते बर्फ का पानी एक जगह जमा होकर खूबसूरत नीले रंग की बर्फीली झील नुमा आकार लिए हुए नजर आ रही है जिसकी प्राकृतिक सुन्दरता और देख कर पर्यटक अपनी सारी शारीरिक और मानसिक थकान भूल रहे हैं।

केरल से गोरसों बुग्याल पहुंची पर्यटक जेनिफर और अहमदाबाद की निधि ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि औली से नेचर वाक् करते हुए गोरसों बुग्याल क्षेत्र में जब हमने इस बर्फीली नीली झील की पहली झलक देखने के बाद यहां से नजर हटाने का मन ही नहीं हुआ। चटक खिली धूप के चलते गोरसों टॉप के चर्चित 360 डिग्री व्यू प्वाइंट से गढ़वाल हिमालई हिमशिखरों का मनोरम दृश्य और माउंट नन्दा देवी, द्रोणागिरी,कॉमेंट, देवबन,विधान, अभिगामिन, हाथी,घोड़ी,पालकी, बरमल, नीलकंठ,चौखंबा, बिठार टोली, हिवाल,बुग्यालकोटी,लंपक पीक,सहित अन्य गगन चुंभी हिम शिखरों का दीदार कर पर्यटक अपनी सुध बुध खोते नजर आ रहे हैं।

स्कीइंग संचालकों के भी चेहरे खिले
वहीं औली गोरसों बुग्याल क्षेत्र में पर्यटकों की अच्छी आमद से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों ओर गाइडों के साथ साथ स्कीइंग संचालकों के भी चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं।फरवरी माह के अंतिम चरण में भी पर्यटन स्थली औली और गोरसों बुग्याल पर्यटकों से गुलज़ार बना हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *