उत्तराखंड के हरिद्वार में GST का डाटा एंट्री ऑपरेटर 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार…….
हरिद्वार: शिकायतकर्ता हरिद्वार निवासी की शिकायत पर हुई रेड। शिकायतकर्ता की फॉर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री जो कि वर्ष 2021 में बंद हो गई है जीएसटी प्रारंभ होने से पूर्व लास्ट 3 महीने के vat tax जो कि विभाग द्वारा 176000 रुपए बताया गया को खत्म करने के एवज में जीएसटी बाबू प्रमोद सेमवाल द्वारा 120000 रुपए नगद रुपए की मांग की गई थी
जिसमें पैसे किस्तों के रूप में देने के लिए कहा गया।
जिसके बाद विजिलेंस टीम द्वारा प्रमोद सेमवाल पुत्र श्री शिव शरण सेमवाल निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव द्वारिका विहार निकट फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर कनखल हरिद्वार निवासी को गिरफ्तार किया गया
हाल तैनाती डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 हरिद्वार को ₹20000 नगद पैसे सहित सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया
प्रमोद सेमवाल बीते 18 वर्षों से उपनल से डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड -3 हरिद्वार कार्यालय में कार्यरत है। जिसके द्वारा पुराने वैट बिल निपटने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की जा रही थी।

