उत्तराखंड में आज यहाँ फिर घूस लेते दबोचा गया सरकारी अफसर………

रुद्रपुर: उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जार है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम लगातार शिकायतों पर कार्यवाही कार्य घूसखोर अफसर को धर दबोच रही है। आज फिर रुद्रपुर के किच्छा क्षेत्र में सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे, निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी के रूप में हुई है।

पेड़ कटान अनुमति के बदले मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले 5-6 वर्षों से लकड़ी का ठेकेदार है और उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे थे। नियम के तहत पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति आवश्यक थी, जिसके लिए उसने 26 पेड़ों की कटाई का आवेदन किया था।

आरोप है कि सभी प्रक्रिया पूरी होने और निरीक्षण के बाद भी आरोपी अधिकारी ने पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले ₹12,000 की रिश्वत मांगी।

सतर्कता टीम ने बिछाया जाल
शिकायत की पुष्टि होने के बाद हल्द्वानी स्थित सतर्कता अधिष्ठान में मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

रिश्वत लेते ही रंगे हाथ गिरफ्तार
9 अप्रैल को ट्रैप टीम ने किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी को ₹12,000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सतर्कता विभाग की जनता से अपील
सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं।

यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर शिकायत करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *