उत्तराखंड में मौसम सामान्य होते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी , ये है चारो धामो की स्थिति….

देहरादून : उत्तराखंड चारधाम यात्रा-20अक्टूबर 2021
चारधाम यात्रा सुचारू हुई।

•मौसम सामान्य होते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी।

•श्री केदारनाथ धाम हेतु यात्रा शुरू हुई। मौसम सामान्य है।आठ हजार तीर्थयात्री आज प्रात: से सोनप्रयाग, लिंचोली, से बेसकेंप केदारनाथ को रवाना हुए। मंदिर में तीर्थयात्री दर्शनकर रहे हैं।

• श्री यमुनोत्री धाम हेतु यात्रा कल से शुरू हो चुकी है कल से अभी तक ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे।मौसम सामान्य।

• श्री बदरीनाथ धाम हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध होने के कारण आज यात्रा शुरू नहीं हुई है। तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ, पीपलकोटी आदि जगहों पर रोका गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग कल से टंगड़ी,बेनाकुली, लामबगड़, आदि स्थानों में मलवा आने से अवरूद्ध है। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है।

मार्ग खुलने में कुछ समय लगने की संभावना है मार्ग खुलने पर तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्य जारी है। फिलहाल बारिश रूक गयी है।

• श्री गंगोत्री धाम यात्रा शुरू हो गयी है। कल शाम सुक्खी टाप में जिला प्रशासन ने अथक प्रयास कर अरूद्ध सड़क मार्ग बहाल किया। तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है।

• उत्तराखंड चारधामों के सभी मंदिरों / देवस्थानमों में निरंतर नित्य प्रतिदिन पूजा-अर्चना चल रही हे।कपाट खुलने से अभी तक दो लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच चुके है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *