उत्तराखंड में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट प्रकरण से जुडी बड़ी खबर प्रदेशभर में आज कार्य बहिष्कार का एलान…….

देहरादून: प्रदेशभर में आज कार्य बहिष्कार का एलान। तमाम सरकारी कर्मचारियों ने एकसुर में कार्य बहिष्कार का किया एलान। बोर्ड परीक्षाओं को कराया जाएगा सकुशल संपन्न, लेकिन अन्य विभागों में रहेगा कार्य बहिष्कार। आज दोपहर तक अगर नहीं हुई गिरफ़्तारी तो आगे के लिए फिर से बनाई जाएगी रणनीति। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से हुए मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा हैं।

शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में जहाँ रायपुर विधायकउमेश शर्मा काउ और अन्य पर एफआईआरदर्ज कीगई हैँ. तो वहीँ विधायक के गनर ने भी अज्ञात लोगो पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराई हैँ।

ऐसे में अब प्रदेशभर के तमाम कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर सोमवार को कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया हैँ. साथ ही एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया हैँ, ज़ो आगे की रणनीति बनाने का काम करेंगी।

हालांकि इस कार्य बहिष्कार से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को अभी बाहर रखा गया हैँ. लेकिन कल दोपहर तक अगर शिक्षा निदेशक से मारपीट करने वालों की गिरफ़्तारी नहीं होती हैँ तो फिर कड़े कदम उठाने पर भी काम किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *