उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड :-आरोपी पुलकित के रिसोर्ट पर अनजान लोगो ने लगाई आग,नगर निगम और राजस्व विभाग पहुंचा पुलकित आर्य के घर…..
ऋषिकेश: अंकिता भंडारी की हत्या से पूरा उत्तराखंड सुलग गया है। अंकिता भंडारी के हत्यारों के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कल ग्रामीणों ने अंकिता भंडारी के हत्या आरोपी और बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट वनंत्रा में तोड़फोड़ की थी।
पुलकित आर्य की इस फैक्ट्री के बनने के कई साल बाद वनंत्रा रिजॉर्ट को बनाया गया था। यह रिजॉर्ट पुलकित की अय्याशी का अड्डा था। फैक्ट्री में भी कई अनैतिक कार्य होने का आरोप लगाया जा रहा है।
आज भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आज स्थानीय अंजान लोगों ने रिजॉर्ट की पीछे बनी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में आग लगा दी हैकल जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उस समय भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से तीनों आरोपियों को बचाया था।
वंही शनिवार को aiims पहुँचने पर यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट को गुस्साई भीड़ का सामना करना पड़ा।
नगर निगम और राजस्व विभाग पहुंचा पुलकित आर्य के घर।
पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य ने कहा प्रशासन को पूरा सहयोग देने की कही बात।
नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम घर का ले रही है जायजा।