चम्बा- डोबरा सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

 

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड से दुःखद भरी ख़बर सामने आ ई है। जी हां जानकारी के अनुसार देर रात एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर रात चम्बा- डोबरा सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि देर रात डोबरा चांठी पुल को देखकर वापस आ रहे थे।

गौरतलब है कि दोनों मर्तक और दोनों घायल मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं। वहीं देर रात रेस्क्यू जारी रहा। रेस्क्यू के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि टिहरी के डोबरा- जाख मो. उप्पु सुराई गांव स्थित रात में 01XUB500 Mahindra UP-12- AS- 4023 कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर खाई में गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि घायल हुए तीन लोगों को कोटि चोकी के वाहन से  बैराड़ी लाया गया। जहां एक और घायल की मौत हो गई।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *