उत्तराखंड में अब हुआ फैसला, वर्दीधारियों की अलग-अलग भर्ती नहीं होगी……..
देहरादून: राज्य के आबकारी, पुलिस, परिवहन विभाग में सिपाही की अब अलग-अलग भर्ती नहीं होगी। इनकी एकल परीक्षा होगी। इसके लिए कैबिनेट ने उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी।
वहीं, आबकारी, वन, पुलिस आदि विभागों में दरोगा की एकल भर्ती के लिए उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया नियमावली 2025 पर भी मुहर लगाई। एकल परीक्षा के परिणाम के बाद अभ्यर्थियों से विभागवार विकल्प मांगे जाएंगे।